जौनपुर, जुलाई 10 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं/जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। हत्या के प्रयास से जुड़े मुकदमे में नाम बढ़ाने के नाम पर दस हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन की टीम ने मड़ियाहूं थाने के एक दरोगा को गुरुवार की शाम को दबोच लिया। उनके पास से रिश्वत के रुपये भी बरामद किए गए। आरोपी दरोगा के खिलाफ जलालपुर थाने में टीम ने देर शाम मुकदमा भी दर्ज करा दिया। मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के ककराही गांव निवासी गोविंद सिंह ने बुधवार को एंटी करप्शन थाना वाराणसी में शिकायत किया था कि भतीजा अमन सिंह ने थाना मड़ियाहूं में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। उस मामले की विवेचना उप निरीक्षक राम आश्रय प्रजापति कर रहे हैं। मुकदमे की पैरवी गोविंद द्वारा की जा रही है। आरोप लगाया कि विवेचक ने घटना में शामिल अन्य आरोपियों का नाम बढ़ाने के लिए दस हजार रुपये क...