जौनपुर, अक्टूबर 29 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा बैठक की गई। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कार्य करते हुए अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं। जीरो पॉवर्टी योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड की ब्लॉकवार समीक्षा करते हुए उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले विकास खंडों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को किए जा रहे भुगतान की समीक्षा करते हुए उन्होंने भुगतान में अनावश्यक विलंब न करने तथा पात्र लाभार्थियों को समय से भ...