जौनपुर, अगस्त 11 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। विकासखंड करंजाकला खतीरपुर भैंसा गांव में पशुओं के मरने का मामला सामने आया था, जिस पर बीडीओ के निर्देश पर गठित टीम ने निरीक्षण किया जिसमें एक मवेशी मरने का मामला पाया गया। जल भराव कीचड़ से छुटकारा के लिए खड़ंजा बिछाने का काम शुरू कर दिया गया। इसके अलावा व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए दिशा निर्देश भी दिए गए। खतिरपुर पशुशाला में विगत दिनों मामला सामने आया था कि छह पशुओं की मौत हुई और शव सड़ने से संक्रमण का खतरा है। जिसको जिला प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान में लिया और ग्राम पंचायत खतीरपुर भैसा में अस्थाई गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पटेहरा और जमालपुर के बीडीओ ने गौशाला का किया निरीक्षण निरीक्षण बीडीओ पीयूष त्रिपाठी के निर्देश पर पशुधन प्रसार अधिकारी मानवेंद...