जौनपुर, सितम्बर 29 -- Jaunpur News: मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। सिकरारा थाना क्षेत्र के भीलमपुर चौराहे के निकट खड़ी ट्रक से बाइक सवार टकरा गया। एक अन्य घटना में एक युवक डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया। उक्त थाना क्षेत्र के कठार गाँव निवासी 24 वर्षीय अनुराग दुबे बाइक से निजी कार्य से नगर आये हुए थे।वहां से देर सायं घर लौटते समय भीलमपुर चौराहे के निकट हाईवे किनारे खड़ी ट्रक में बाइक अनियंत्रित होकर घुस गई। जिससे उनके सिर और पैर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंचे अगल बगल के लोगों ने एंबुलेंस से सी एच सी भिजवाया। वही दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गाँव निवासी 28 वर्षीय बबलू नगर से घर लौटते समय हाइवे के डिवाइडर से टकरा गए। जिससे उनके भी सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर पहुंचे स्वजन उसे लेकर सी एच सी पहुँचे। जहाँ चिकित्सक ने...