जौनपुर, नवम्बर 2 -- नागपुर क्रेन हादसे में जफराबाद के युवक की मौत Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। महाराष्ट्र के नागपुर में निर्माण कार्य के दौरान हुए क्रेन हादसे में जफराबाद के एक युवक की मौत हो गई। रविवार को शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और घर का खर्च चलाता था। स्थानीय नगर पंचायत काजी अहमदनगर नूर वार्ड के नाव घाट निवासी 24 वर्षीय मुकेश कुमार निषाद पुत्र विजय निषाद नागपुर के गणेशपेठ थाना क्षेत्र स्थित कॉटन मार्केट में एक निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था। मृतक के बड़े पिता दिनेश निषाद के अनुसार 30 अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे कॉटन मार्केट चौक के पास निर्माणाधीन टेक्सटाइल पार्क और कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में टावर क्रेन की ऊंचाई बढ़ाने का काम चल रहा था। इसी दौरान दूसरी क्रेन का ऊपरी ह...