जौनपुर, जुलाई 26 -- Jaunpur News: जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन की पूर्वी रेलवे क्रासिंग का बूम शनिवार की रात को टूट गया।जिसके चलते ढाई घण्टे से ज्यादा जाम की स्थिति बनी रही। जौनपुर से जफरबाद केराकत मार्ग पर स्थित ऊक्त रेलवे क्रासिंग नम्बर 38 ए से लगातर सैकड़ों की संख्या में वाहनों का आना जाना रहता है।रात लगभग साढ़े नौ बजे ऊक्त क्रासिंग का बूम अचानक अपने आप टूट कर लटक गया।जिसके चलते क्रासिंग के दोनो तरफ धीरे धीरे वाहनों की लंबी कतार लग गयी।कुछ लोकल लोग तो अपने वाहन को पश्चिमी क्रासिंग तो कुछ लोग जफरबाद थाने की तरफ जाने वाली सड़क से निकल गए।परन्तु काफी वाहन वही खड़े रहे।वहां पर कुछ देर बाद पहुंचे रेलवे कर्मियों ने बताया कि इसे बनाने के लिये अधिकारियों को बता दिया गया है।सूचना देने के एक घण्टे बाद टीम पहुंची।लगभग ढाई...