Jaunpur News: कोर्ट के आदेश पर 20 लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अगस्त 5 -- Jaunpur News: बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में भू-विवाद को लेकर न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार को 20 लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला 16 जून का बताया जा रहा है। महुआरी निवासी रमापति का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उनके घर से सटे खेत की खुदाई करा रहे थे। उन्होंने विरोध करते हुए कहा कि खुदाई से उनका मकान क्षतिग्रस्त हो सकता है। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की, घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ भी की। घटना में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। पीड़ित ने बरसठी पुलिस से शिकायत किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिलाधिकारी के आदेश पर घायलों का चिकित्सीय परीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.