जौनपुर, सितम्बर 10 -- Jaunpur News: केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली से महज करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक होटल में पिछले करीब एक साल से प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडीएमए बनाने और उसकी तस्करी का कथित कारोबार चल रहा था। पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में इसका खुलासा होने के बाद अब पुलिस की स्थानीय निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सवाल यह भी है कि कोतवाली के इतने करीब इतने बड़े स्तर पर चल रही कथित ड्रग फैक्टरी की भनक पुलिस को एक साल तक क्यों नहीं लगी।स्टेशन रोड स्थित ग्रांड वेलकम होटल में मंगलवार को पुलिस और स्वाट टीम ने छापा मारकर चार आरोपियों को एमडीएमए तैयार करते गिरफ्तार किया। इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल होटल के संचालन को लेकर उठ रहा है। नाम नहीं बताने की शर्त पर एक अधिवक्ता ने बताया कि जिलाध...