जौनपुर, जुलाई 17 -- Jaunpur News: थानागद्दी। केराकत के महवारी गांव के मुख्य मार्ग पर कॉलेज से घर लौट रहे छात्र को रॉड और पंच से मारपीट कर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। जलालपुर थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी संतोष कुमार का आरोप है कि उनका बेटा उदित प्रजापति बुधवार की दोपहर केराकत के महुआरी गांव स्थित एक निजी इंटर कॉलेज से घर लौट रहा था। महुआरी मुख्य मार्ग पर कॉलेज के छात्र आदर्श सरोज, जयहिन्द सरोज और राहुल सरोज ने उसे लोहे के रॉड और पंच से मारकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे छात्र अर्जुन पाल को भी पीटा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...