Jaunpur News: कैशलेस इलाज की सुविधा से वंचित हैं परिषदीय शिक्षक
जौनपुर, जुलाई 11 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सरकार की महत्वाकांक्षी फैमिली आईडी योजना का लाभ नगर पंचायत बदलापुर के सैकड़ों परिवारों तक नहीं पहुंच पा रहा है। नगर पंचायत का डाटा पोर्टल पर अपडेट न होने से लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही है। वहीं परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक भी फैमिली आईडी न बनने के कारण कैशलेस इलाज की सुविधा से वंचित हैं। प्रदेश सरकार ने पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी ढंग से पहुंचाने के लिए फैमिली आईडी व्यवस्था लागू की है। इसके जरिए आयुष्मान भारत सहित कई सरकारी सेवाओं का लाभ मिलता है, लेकिन बदलापुर नगर पंचायत का डाटा पोर्टल पर उपलब्ध न होने से आवेदन लंबित हैं। शिक्षकों का कहना है कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए फैमिली आईडी अनिवार्य है। आईडी न बनने से उन्हें इलाज में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.