Jaunpur News: केराकत के सरायबीरू चौराहे पर फिर विराजे शहीद भगत सिंह
जौनपुर, सितम्बर 4 -- Jaunpur News: केराकत, हिन्दुस्तान संवाद। केराकत के सरायबीरू चौराहे के पास मार्ग दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई शहीद भगत सिंह की प्रतिमा शुक्रवार को फिर स्थापित कर दी गई। प्रतिमा के पुनःस्थापना के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। प्रतिमा की पुन:स्थापना के लिए अधिवक्ता अनिल सोनकर गांगुली, संत बाबा राम जनम नागर और फौजी सुभाष यादव ने 10 अगस्त को आमरण अनशन शुरू किया था। आमरण अनशन की जानकारी होने पर उसी दिन एडीएम अखिलेश कुमार सिंह और तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने अनशनकारियों के साथ समाजसेवी हंस कुमार सोनकर और आरटीआई कार्यकर्ता इंद्रसेन सिंह की मौजूदगी मैं वार्ता सम्पन्न हुई। प्रशासन ने प्रतिमा के पुनःस्थापन के लिए 15 दिन का समय मांगा था। शुक्रवार को प्रतिमा का विधि-विधान से पूजन कर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.