Jaunpur News: कृषि उपकरणों के छह कुंतल पुराने पार्ट्स हुए चोरी
जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: सुरेरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कठवतिया गांव में ट्यूबवेल के कमरे की छत पर रखे करीब छह कुंतल वजनी कृषि उपकरणों के पुराने पार्ट्स चोरी हो गए हैं। पीड़ित ने पड़ोस के दो लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कठवतिया निवासी शिव कुमार सिंह पुत्र स्व. राम लखन सिंह के मुताबिक, उन्होंने अपने ट्यूबवेल के कमरे की छत पर पिछले करीब 10 वर्षों से कृषि उपकरणों के पुराने पार्ट्स रखे थे। आरोप है कि 20 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे पड़ोसी रवि सिंह उर्फ धोनी पुत्र स्व. राजदेव सिंह और विवेक सिंह पुत्र कमलेश सिंह घर के पीछे से छत पर चढ़कर उक्त सामान उठा ले गए। पीड़ित का दावा है कि घटना की जानकारी उन्हें विवेक सिंह ने ही दी थी। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.