Jaunpur News: कूड़े के ढेर और चोक नालियों से हो रही परेशान
जौनपुर, सितम्बर 7 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सिरकोनी ब्लाक के कबूलपुर गांव में बरसात से स्थिति काफी बदतर हो गई है। सफाईकर्मी के नहीं आने से गांव के युवाओं ने खुद गांव की सफाई करने का बीड़ा उठाया है। एक युवक को नाली साफ करता देख गांव के कई लोग इस अभियान से जुड़ गए। कबूलपुर में साफ सफाई नहीं होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गांव की नालियां भी चोक पड़ी हैं। पिछले दिनों हुई भारी बारिश व घरों से निकलने वाला नाबदान का पानी रास्तों पर बह रहा था। जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। गंदगी से भरी गलियों के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ रहा था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: कूड़े के ढेर और पानी चोक नालियों से परेशान गांव वालों ने इस बारे में प्रधान से कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद गांव के अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.