Jaunpur News: कुश्ती में दिल्ली के संतोष ने गोरखपुर के सुजीत को दी पटखनी
जौनपुर, नवम्बर 14 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं। क्षेत्र स्थित काजीपुर गांव में शनिवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों और प्रदेशों से आए पहलवानों की 20 जोड़ियों ने दमखम दिखाया। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण यादव बाबा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर दंगल का शुभारंभ किया। पहले मुकाबले में दिल्ली के संतोष पहलवान ने गोरखपुर के सुजीत को पटखनी देकर जीत हासिल की। वहीं अयोध्या के सुदामा पहलवान ने राजस्थान के कटप्पा को हराया। महिला पहलवानों के मुकाबले में अयोध्या की मुस्कान ने दिल्ली की नीतू को शिकस्त दी। पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए दर्शकों में उत्साह बना रहा। हर मुकाबले पर तालियों से पहलवानों का हौसला बढ़ाया गया। आयोजन सुरेश यादव ने किया। संचाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.