Jaunpur News: कुलपति ने परीक्षा की शुचिता पर महाविद्यालयों को दिया निर्देश
जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को गाजीपुर एवं जौनपुर जनपद के महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ ऑनलाइन बैठक कर आगामी परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा निर्धारित समय पर परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी महाविद्यालयों को आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखना विश्वविद्यालय एवं सभी संबद्ध महाविद्यालयों की सामूहिक जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय समय से परीक्षा कराने और परीक्षा परिणाम घोषित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सभी महाविद्यालयों को अपने स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.