Jaunpur News: कुलपति ने छात्रावास में विद्यार्थियों संग किया भोजन
जौनपुर, अक्टूबर 12 -- Jaunpur News: जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने रविवार को चरक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया और मेस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विद्यार्थियों ने भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था पर संतुष्टि जताई। कुलपति ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और छात्रावास परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर बनाए रखने और विद्यार्थियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव, मुख्य वार्डेन प्रो. अविनाश पाथर्डीकर और प्रो. रजनीश भास्कर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.