Jaunpur News: कुत्ते ने नौ साल के बालक को काटा
जौनपुर, अक्टूबर 27 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। मछलीशहर के कठार गांव में रविवार की शाम को कुत्ते ने नौ वर्षीय बालक पर हमला कर दिया। उसके निजी अंग को काट लिया। डाक्टर ने पांच टांके लगाकर किसी तरह जान बचाई। अब हालत में सुधार है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव निवासी माता प्रसाद का नौ वर्षीय पुत्र अभय रविवार शाम घर के पास खेल रहा था। इसी दौरान एक आवारा कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने किसी तरह कुत्ते को खदेड़ बालक की जान बचाई। आनन-फानन घायल बच्चे को लेकर नगर स्थित एक अस्पताल पहुंचे। वहां पांच टांके लगाकर चिकित्सक ने बच्चे की जान बचाई। परिजनों के अनुसार, संयोग अच्छा था कि बालक ने जिंस की पैंट पहन रखी थी, नहीं तो स्थिति और ज्यादा खराब हो गई होती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.