Jaunpur News: कुएं में गिरी गाय, ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला
जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: जंघई। मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव की तिऊरान बस्ती में मंगलवार देर शाम कुएं में गिरी गाय को ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गाय को बचाने के लिए करीब 50 युवक जुट गए। ग्रामीणों के प्रयास की सराहना हो रही है। संतोष कुमार तिवारी की गाय मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे घर के पास स्थित कुएं में गिर गई। इसकी जानकारी आदर्श रामलीला एवं राघव सेवा ट्रस्ट के ग्रुप में समिति के अध्यक्ष चंद्र मणि तिवारी ने संदेश भेजकर दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में युवक कुएं के पास पहुंच गए। ग्रामीणों ने ट्यूबवेल चलाकर कुएं में पानी भरना शुरू किया। पानी का स्तर ऊपर आने के साथ गाय भी ऊपर आ गई। इसके बाद युवकों ने गाय को चारों तरफ से बांधकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान सच्चिदानंद मिश्र, सत्येंद्र कुमार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.