Jaunpur News: कीचड़ युक्त मार्ग पर चलना हुआ दूभर, ग्रामीणों, छात्राओं के लिए मुसीबत बना है गांव का लिंक मार्ग
जौनपुर, अगस्त 27 -- Jaunpur News: चंदवक (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। रतनुपुर बाजार के उमरवार ग्राम सभा अंतर्गत कदमा पर गांव जाने वाली पिच सड़क इस कदर कीचड़ युक्त है कि राहगीरों, बाइक सवार के अलावा साइकिल सवार स्कूली छात्राओं का चलना मुश्किल हो गया है। सड़क सभी के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है।उक्त मार्ग से ठीक सटे पुराना खुला कुआं है जो प्रायः दुर्घटना को आमंत्रण देता है। उक्त मार्ग से चलने वाले राहगीरों ने कीचड़ से उठ रही दुर्गंध पर भी नाराजगी व्यक्त की। लगभग दर्जनभर गांव के लोग आवागमन से प्रभावित है। पलटू राम,अरविंद कुमार, अजित कुमार, शशिकांत , su कुमार ने सड़क की दशा पर आक्रोश व्यक्त करते शीघ्र मरम्मत करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.