Jaunpur News: किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेश सिंह का हुआ स्वागत
जौनपुर, अक्टूबर 14 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा विकास खण्ड के जमुनीपुर गांव निवासी भूपेश कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर मंगलवार को नौपेड़वा बाजार में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अनुमति से किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौधरी द्वारा जारी की सूची में भूपेश कुमार सिंह को जनपद की कमान सौंपी गई है। नौपेड़वा बाजार में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भूपेश कुमार सिंह का भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दीं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष जनार्दन गौड़, सूर्यप्रकाश चौबे, कुंदन सिंह, आशीष कुमार जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.