जौनपुर, जुलाई 9 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ब्लाक के सभागार में बुधवार को कृषि विभाग की ओर से त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत कृषक गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को मक्के की वैज्ञानिक एवं उन्नत खेती से जुड़ी जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रगतिशील कृषक प्रहलाद मिश्र ने की। सहायक विकास अधिकारी कृषि ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। खंड तकनीकी प्रबंधक ज्ञानेश्वर मिश्रा ने किसानों के बीच मृदा नमूना के विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मृदा नमूना लेने के तरीके और लैब में टेस्ट के 12 पैरामीटर की जानकारी किसानों को दी। विषय वस्तु विशेषज्ञ कृष्ण कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती एवं कृषि विशेषज्ञ नंदकिशोर ने मक्का की उन्नत खेती कीट एवं रोग प्रबंधन प्रोसेसिंग की जानकारी दी। प्रधानमंत्री फसल बीमा ...