जौनपुर, सितम्बर 20 -- Jaunpur News: मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुभांशु कटियार को ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में रबी की फसल की बुवाई से पहले किसानों को गेहूं, चना, मटर और सरसों सहित अन्य बीज उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने की मांग की गई। भाकियू की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि धान खरीद के लिए तहसील क्षेत्र में संचालित क्रय केंद्रों पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सभी केंद्रों पर सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा किसानों को डीएपी, यूरिया एवं पोटाश उचित मूल्य पर सरकारी गोदामों से उपलब्ध कराने की मांग की गई। किसानों ने खेती के लिए पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की भ...