जौनपुर, जुलाई 27 -- Jaunpur News: मुगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ अश्लील हरकत, दुष्कर्म के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पिता की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उनकी पुत्री स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती है। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला युवक अक्सर आते जाते समय किशोरी के साथ अश्लील हरकतें और परेशान करता था। घटना उस समय की है जब छात्रा शौच के लिए जा रही थी। झाड़ी के पीछे छिपे आरोपी ने गलत नीयत से उसे पकड़ने का प्रयास किया। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख उसने धमकी दी कि वह छात्रा से जबरन शादी करेगा, ऐसा न करने पर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल कर बदनाम ...