Jaunpur News: किशोरी से अभद्रता के मामले में दो भाइयों पर केस
जौनपुर, जुलाई 16 -- Jaunpur News: बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के तियरा गांव में नौ वर्षीय किशोरी से अभद्रता और विरोध करने पर धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी जयराम गौतम की तहरीर के अनुसार उनकी नौ वर्षीय पोती दामिनी गौतम 14 जुलाई की दोपहर सामान लेने दुकान जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के मिथुन गौतम ने उसका हाथ पकड़कर अभद्र टिप्पणी और बदसलूकी की। घर पहुंचकर बालिका ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। शिकायत करने पर मिथुन गौतम और उसके भाई राहुल गौतम ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.