जौनपुर, अक्टूबर 28 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धीकपुर गांव में मंगलवार की रात एक किशोरी ने घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सिद्धीकपुर गांव निवासी सुभाष चंद की 16 वर्षीय पुत्री रोशनी गौतम मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर के कमरे में थी। इसी दौरान उसने पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिजन जब उसे खाने-पीने के लिए खोजते हुए कमरे में पहुंचे तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। रोशनी को पंखे से लटकता देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शो...