Jaunpur News: किशोरी को भगाने के आरोप में दो पर मुकदमा
जौनपुर, सितम्बर 27 -- Jaunpur News: जफराबाद। क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी को दूर का रिश्तेदार बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक और उसके भाई के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रामपुर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। आरोप है कि उसका दूर का रिश्तेदार बीच-बीच में ननिहाल आता-जाता था। गुरुवार को भी वह गांव आया और शाम को किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जानकारी होने पर किशोरी के पिता युवक के मूल निवास पहुंचे और उसके भाई से शिकायत की। आरोप है कि वहां युवक के भाई ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पिता ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी कमल नयन दूबे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.