जौनपुर, जुलाई 14 -- Jaunpur News: बदलापुर। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से बहला-फुसलाकर एक किशोरी को भगाने के आरोप में रविवार को देर शाम केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। एक गांव निवासी पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि 16 जून की रात गांव का ही एक युवक 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जो अपने साथ आभूषण और नकदी ले गई। थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर नाबालिग लड़की की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...