Jaunpur News: किशोरी को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने किशन कुमार पुत्र राजेश निवासी बेहड़ा (सेवन का पूरा) पर 17 वर्षीय पुत्री को अगवा करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार युवक गुरुवार सुबह करीब छह बजे किशोरी को बहला फुसलाकर अपहृत कर ले गया। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर उसने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.