Jaunpur News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि अमुवार गांव निवासी विकास प्रजापति पुत्र दयाराम प्रजापति उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। उन्होंने पुलिस से पुत्री का पता लगाने और मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.