जौनपुर, अगस्त 19 -- Jaunpur News: गौराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गौराबादशाहपुर कस्बे के शिवमंदिर बंजारेपुर के पास मंगलवार शाम लाइनबाजार और स्थानीय पुलिस ने एक किशोरी की तलाश में कई घरों में छापेमारी की। पुलिस टीम ने गलियों में भी पूछताछ की। देर शाम तक तलाश जारी रही, लेकिन किशोरी का पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार लाइनबाजार थाना क्षेत्र की निवासी किशोरी रविवार को घर से किताब लेने की बात कहकर निकली थी। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह किशोरी की बहन की इंस्टाग्राम आईडी पर एक संदेश आया। इसमें किशोरी ने खुद को गौराबादशाहपुर कस्बे की एक गली के मकान में रखे जाने की बात कहते हुए बचाने की गुहार लगाई। संदेश मिलने के बाद परिजन परेशान हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी। लाइनबाजार थाने की पुलिस गौराबादशाहपुर पु...