Jaunpur News: किराएदार पर दुकान हड़पने का आरोप, पिता-पुत्र गिरफ्तार
जौनपुर, सितम्बर 20 -- Jaunpur News: शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के हुसेनगंज मोहल्ले में किराए की दुकान पर कब्जा करने के लिए फर्जी रसीद बनाकर न्यायालय में पेश करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित प्रदीप कुमार गुप्ता और सिद्धार्थ गुप्ता नगर के हुसैनगंज मोहल्ला निवासी हैं। वादी बसंती देवी का कहना है कि उसके पिता ने दुकान प्रदीप गुप्ता को किराए पर दी थी। शर्त थी कि किराया न देने पर किरायेदारी स्वतः समाप्त हो जाएगी। पिता की मृत्यु के बाद आरोपितों ने लगभग 12 माह से किराया नहीं दिया और दुकान पर कब्जा बनाए रखने के लिए फर्जी रसीद तैयार कर अदालत में पेश कर दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने हमरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.