Jaunpur News: किताब खरीदने जा रहे युवक से मारपीट
जौनपुर, सितम्बर 5 -- Jaunpur News: डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के बजरंग नगर बाजार में किताब खरीदने जा रहे एक युवक के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। पीड़ित के पिता शिवचरण पुत्र होरी लाल, निवासी चकरा, थाना चन्दवक की तहरीर पर चन्दवक पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, बुधवार को दोपहर करीब 1:30 बजे शिवचरण का पुत्र रुद्र प्रताप गौतम बजरंग नगर बाजार में किताब खरीदने गया था। बाजार में रोड पार कर दुकान की ओर जाते समय सेनापुर ग्रामसभा के अनुज सिंह के भांजे लकी सिंह सहित चार लोगों ने कथित तौर पर पुरानी रंजिश को लेकर युवक को रोक लिया। आरोप है कि आरोपितों ने युवक की मां-बहन को लेकर अभद्र गालियां दीं तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया। इसके बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.