Jaunpur News: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए जनसहयोग से जुटाए 12 लाख, एक अक्टूबर को बदली जाएगी दिलीप की किडनी
जौनपुर, सितम्बर 24 -- Jaunpur News: सुजानगंज (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सबेली गांव निवासी दिलीप मिश्रा (पुत्र त्रिलोकी नाथ) के इलाज के लिए स्थानीय लोगों और दानवीरों ने मिलकर महज कुछ ही दिनों में 12 लाख रुपए से अधिक की धनराशि जुटा ली है। इस मदद के बल पर अब आगामी 1 अक्टूबर को दिलीप का किडनी ट्रांसप्लांट हो सकेगा।
इलाज की आवश्यकता दरअसल, दिलीप मिश्रा का इलाज लखनऊ स्थित संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SPGI) में चल रहा था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जल्द से जल्द किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी। इस पूरे इलाज का खर्च लगभग 12 लाख 20 हजार रुपए बताया गया था। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए इतनी बड़ी रकम जुटाना असंभव था।
सरकारी मदद सरकारी सहायता के रूप में प्रधानमंत्री राहत कोष से 3 लाख रुपए और मुख्यमंत्री राहत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.