Jaunpur News: कार के धक्के से सेवानिवृत्त पंचायत सचिव की मौत
जौनपुर, नवम्बर 3 -- Jaunpur News: नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के लखौआ बाजार के समीप राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर सोमवार की दोपहर अनियंत्रित कार के धक्के से बाइक सवार 66 वर्षीय सेवानिवृत्त सचिव की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वाहन सहित चालक को कब्जे में ले लिया। बदलापुर थाना क्षेत्र के हरिदासपुर गांव निवासी पंचायत विभाग के सेवानिवृत्त सचिव रायसाहब सिंह किसी कार्य से बाइक से जौनपुर गए। दोपहर में वापस आते समय लखौवा बाजार के समीप पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही एक कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.