जौनपुर, अगस्त 26 -- Jaunpur News: मछलीशहर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के पतुलकी गांव के पास कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव निवासी सुनील बिंद अपने रिश्तेदार दिलीप बिंद को बाइक से दवा दिलाने नगर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके सिर, पैर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए प्रयागराज रेफर ...