जौनपुर, नवम्बर 10 -- Jaunpur News: जंघई। जंघई-मछलीशहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम अर्टिगा कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा मीरगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर-गोधना के बीच पहलवान वीर बाबा मंदिर के पास शाम करीब छह बजे हुआ। भिदुना गांव निवासी नमन कुमार सिंह अपनी मां को दिल्ली जाने के लिए ट्रेन पर बैठाने जंघई रेलवे स्टेशन गए थे। वहां से घर लौटते समय गोधना नहर के पास पहुंचे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अर्टिगा कार से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में नमन गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने डायल-112 पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को उपचार के लिए मछलीशहर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान नमन की सांसे टूट गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रीना ...