जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया गौरही महादेव के पास पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे मड़ियाहूं के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटनास्थल की जानकारी मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के कुंभ गांव निवासी छोटेलाल सरोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र मनोज कुमार सरोज 28 सितंबर की रात करीब आठ बजे तेरही से जलालपुर की ओर से बाइक से घर लौट रहा था। गौरही महादेव के पास बन रही पेट्रोल पंप के सामने पश्चिम दिशा से आ रही बिना नंबर की नीले रंग की कार गलत दिशा में जाकर बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और...