Jaunpur News: कार की टक्कर से घायल युवक की मौत
जौनपुर, जुलाई 11 -- Jaunpur News: जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के नत्थनपुर बाजार में शुक्रवार दोपहर अज्ञात कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवालपुर चकधारा गांव निवासी 22 वर्षीय आमीन पुत्र सुकुरुल्ला किसी काम से बाइक से नत्थनपुर बाजार आया था। काम निपटाकर घर लौटते समय विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.