Jaunpur News: कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संपर्क बढ़ाने का किया आह्वान
जौनपुर, अक्टूबर 5 -- Jaunpur News: मछलीशहर। भारतीय जनता पार्टी मंडल मछलीशहर की आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर रविवार को एक विद्यालय में बैठक हुई। इसमें सात और आठ अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और आपसी समन्वय से काम करने पर जोर दिया गया। मंडल प्रभारी राजेश सिंह ने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों की सफलता कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से निर्धारित कार्यक्रमों की तैयारी समय से पूरी करने तथा बूथ स्तर तक संपर्क बढ़ाने का आह्वान किया। अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। बैठक में जिलामंत्री रामचंद्र बिंद, प्रभा शंकर सिंह, मेवालाल गौतम, प्रतीक श्रीवास्तव, राजन सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.