Jaunpur News: कार्तिक पूर्णिमा आज, आदि गंगा में लगाएंगे आस्था की डूबी, लगेगा मेला
जौनपुर, नवम्बर 24 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को गोमती नदी के सूरजघाट, राजेपुर स्थित संगम तट तथा पिलकिछा घाट पर मेले का आयोजन होगा। मेले में एक दिन पूर्व सोमवार को ही लाई, चूड़ा, रेवड़ा, दौरी, खिलौने, मिठाई, चाट, जलेबी आदि की दुकानें पहुंच गई थीं। राजा साहब के पोखरे, सूरज घाट और पिलकिछा घाट पर बच्चों के लिए झूला, चर्खी की व्यवस्था की गई है। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु सुबह शहर में हनुमान घाट, सूरज घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालु स्नान कर दानपुण्य करेंगे। राजा साहब के पोखरे से लेकर सूरजघाट तक विशाल मेला लगेगा। मेला स्थल पर लाई-चूरा, रेवड़ा, जलेबी, खिलौनें, सौन्दर्य प्रसाधन, कृषि में प्रयोग होने वाले यंत्रों की दुकानें लग गई हैं। सुबह से ही दुकानदारों ने मेला परिसर में पहुंच कर अपनी अपनी जगह सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.