Jaunpur News: कांस्य पदक विजेता रोहित के स्वागत को उमड़ा गांव
जौनपुर, अक्टूबर 2 -- Jaunpur News: जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल के भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर लौटे अदारी-डभिया के लाल रोहित यादव के स्वागत में शुक्रवार को मियाचक से अदारी तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। खुली जीप में निकले विजय जुलूस में रोहित की एक झलक पाने के लिए बाजारों, चौराहों और सड़क किनारे लोगों की भीड़ लगी रही। फूल माला से स्वागत और युवाओं के जयकारे से पूरा क्षेत्र उत्सव में बदल गया। मियांचक, बंधवा बाजार, जगदीशपुर होते हुए जुलूस अंदारी पहुंचा। रास्ते में जगह जगह दुकानदार, ग्रामीण, युवा, खेल प्रेमी, समाजसेवियों ने ने रोहित को फूल मालाओं से लादकर जोरदार अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- एशियन गेम्स में देश का मान बढ़ाने वाली बिटिया पारुल चौधरी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत लोगों ने रास्ते में फूल भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.