Jaunpur News: कांवर यात्रा में शिवभक्तों पर हेलीकाप्टर से होगी पुष्प वर्षा
जौनपुर, अगस्त 12 -- Jaunpur News: बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। नाग पंचमी के पर्व पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाली कांवर यात्रा की तैयारी तेज हो गई है। 16 और 17 अगस्त को प्रस्तावित विशाल कांवर यात्रा को लेकर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। उन्होने हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा कराने की मांग की है। साथ ही यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, भोजन व स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है। विधायक ने बताया है कि विकासखंड बक्शा अंतर्गत ग्रामसभा छंगापुर स्थित बाबा चौरेश्वर नाथ धाम, आदि गंगा गोमती तट से 16 अगस्त को कांवर यात्रा शुरू होगी। करीब 30 किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए विकासखंड महराजगंज के ग्रामसभा कंधी स्थित सई नदी के तट पर बाबा करसूलनाथ धाम पहुंचकर कांवरिए भगव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.