जौनपुर, जुलाई 27 -- Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। श्रावण मास और कांवर यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए शनिवार देर शाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने कहा कि कांवर यात्रा मार्ग पर स्थित मांस और मदिरा की दुकानें प्रतिबंधित रहेंगी। प्रयागराज-जौनपुर सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी। शिव मंदिरों और प्रमुख मार्गों पर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर भड़काऊ, धार्मिक या जातिगत पोस्ट करने वालों तथा डीजे पर आपत्तिजनक और अश्लील गीत बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: सुरक्षा और व्यवस्थ...