Jaunpur News: कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम रवाना
जौनपुर, अगस्त 4 -- Jaunpur News: नौपेड़वा। बक्शा के सरायहरखू एवं मखदूमपुर गांव से दर्जनों कांवरिया का जत्था मंगलवार को बाबा बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। गांव के दुर्गा मंदिर से गाजे-बाजे एवं हर हर महादेव उदघोष के साथ युवकों की टीम श्री सीताराम धर्ममण्डल सरायहरखू पहुंची। वहां से कांवरियों का जत्था बाबा बैजनाथ धाम जाने के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर महिलाएं, बच्चे एवं अन्य ग्रामीण कांवरियों का उत्साहवर्धन करते देखे गए। इस दौरान पूर्व प्रधान सुनील श्रीवास्तव लाडू, कांग्रेस प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया मनोज बिन्द, अंकित श्रीवास्तव, बबलू गुप्ता, आशीष बिन्द, धर्मेन्द्र खरवार, अज्जू प्रजापति, सुजीत गुप्ता सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.