Jaunpur News: कहासुनी में दो जगह जानलेवा हमाला, दो युवक घायल
जौनपुर, जुलाई 23 -- Jaunpur News: जौनपुर, संवाददाता। जिले के बरसठी और सुरेरी थाना क्षेत्रों में आपसी कहासुनी के बाद हुई दो अलग-अलग घटनाओं में फावड़े और चाकू से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हिसं सुरेरी के अनुसार थाना क्षेत्र के उगापुर (पट्टी जियाराय) गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार उगापुर निवासी वासमती पटेल पत्नी रायसाहब पटेल ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव के पवन शर्मा ने उनके पुत्र 18 वर्षीय सोनू पटेल पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.