Jaunpur News: कवि सम्मेलन में देर रात तक गूंजती रहीं तालियां
जौनपुर, सितम्बर 6 -- Jaunpur News: मड़ियाहूं (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर के एक मैरिज हॉल में शिक्षक दिवस पर शनिवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार तिवारी ने किया। अध्यक्षता व्यंग्यकार सभाजीत द्विवेदी 'प्रखर' ने की। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह तथा विशिष्ट अतिथि बृजेश सिंह 'प्रिंशु' रहे। शुभारंभ डॉ. विभा तिवारी ने सरस्वती वंदना से किया। कवि सम्मेलन में कवियों ने हास्य, व्यंग्य, सामाजिक सरोकार, प्रेम और जीवन संघर्ष से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। डॉ. विभा तिवारी ने अपनी रचना 'पता होता इन्हीं दानों के पीछे जाल रखा है, तो चिड़ियों ने बिना खाए गुजारा कर लिया होता' सुनाकर तालियां बटोरीं।
कवियों की प्रस्तुतियां जितेंद्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.