Jaunpur News: कल से दो दिवसीय त्रिलोचन महादेव कला महोत्सव
जौनपुर, अक्टूबर 30 -- Jaunpur News: जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव परिसर में 31 अक्तूबर और एक नवंबर तक त्रिलोचन महादेव कला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कला, संस्कृति, साहित्य और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जूनियर हाईस्कूल परिसर में पांच पौराणिक एवं ऐतिहासिक नाटकों का मंचन, चार ग्राम सभाओं की विशेष रामलीला, कवि सम्मेलन और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रमुख आकर्षण रहेंगी। शास्त्रीय एवं उपशास्त्रीय गायिका विदुषी वर्मा की गायन प्रस्तुति भी महोत्सव का विशेष आकर्षण होंगी। महोत्सव में पौराणिक एवं ऐतिहासिक प्रसंगों पर आधारित पांच नाटकों के जरिए भारतीय संस्कृति और इतिहास की झलक मंच पर प्रस्तुत की जाएगी। चार ग्राम सभाओं की रामलीला मंडलियां रामकथा के विभिन्न प्रसंगों को जीवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.