Jaunpur News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू
जौनपुर, अक्टूबर 22 -- Jaunpur News: जौनपुर। शहर के विवाह मैरेज लॉन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ गुरुवार से हो गई। इसके लिए सद्भावना पुल स्थित नवदुर्गा मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कथा 29 अक्टूबर तक चलेगी। गहना कोठी भगेलूराम रामजी सेठ की तरफ से आयोजित इस कथा में कथा व्यास आचार्य डॉ. रजनीकान्त द्विवेदी श्रीमद्भागवत पूजन महात्म्य से कथा की शुरुआत करेंगे। सात दिनों में कपिलोपाख्यान, नारद संवाद, भीष्म चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, नरसिंह अवतार, वामन अवतार, श्रीराम अवतार, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीला, गोवर्धन पूजा, महारास, रुक्मिणी विवाह और सुदामा चरित्र सहित विभिन्न प्रसंग सुनाए जाएंगे। आयोजक विनीत सेठ ने बताया कि मुख्य यजमान विमला सेठ, विवेक सेठ (मोनू) और अर्चना सेठ हैं। 30 अक्टूबर को शाम छह बजे हवन-पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण होगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.