Jaunpur News: कर्मियों के दस्तावेजों का होगा सत्यापन
जौनपुर, अक्टूबर 15 -- Jaunpur News: जौनपुर। कोविड काल में अस्थायी और संविदा पर रखे गए जिन कर्मचारियों का अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम पर पंजीकरण नहीं हो सका था, उनके अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के लिए अभिलेखों की जांच की जाएगी। इसके लिए गठित समिति के साथ मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह ने बुधवार देर शाम बैठक की। बैठक में कोविड कर्मियों के अभिलेखों और उनके कार्यकाल के सत्यापन पर चर्चा हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद आयुष्मान कार्ड योजना के तहत जीरो पॉवर्टी की प्रगति की समीक्षा हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॅा. गंगाराम गौतम ने बताया कि अभी 2150 अंत्योदय कार्डधारकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मछलीशहर सीएचसी का सीएमओ ने किया निरीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.