Jaunpur News: करंट से मौत मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, जुलाई 11 -- Jaunpur News: खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर गांव में खेत की बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से 60 वर्षीय बटाईदार शेरे खरवार की मौत के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। घटना गुरुवार की है। मृतक के पुत्र कमलेश कुमार की तहरीर पर आरोप लगाया गया था कि खेत की बाड़ में लापरवाही से बिजली का तार लगाने के कारण उनके पिता करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गौसपुर बाजार के पास से मुबारकपुर निवासी भारत सिंह, केदारनाथ सिंह, बटेश्वरनाथ सिंह और गोरखनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने अपने ऊप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.